Advertisement

ढोरी रेलवे साइडिंग में महिला होमगार्ड का ग्रामीण महिलाओं के साथ झड़प

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग में 17 जुलाई को महिला होमगार्ड के साथ ग्रामीण महिलाओं की झड़प हो गई। झड़प में होमगार्ड की महिला जवान घायल हो गयी।

जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को आसपास की महिला रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी कर ले जा रहे थे। इस दौरान दो महिला होमगार्ड उन्हें रोकने की कोशिश की। जिससे कोयला चोरी कर रही महिलाओं ने उनके साथ मारपीट करने लगी।

बताया जाता है कि कोयला चोरी कर ले जाने वाले महिलाओं की संख्या अधिक थी, जिस कारण महिला होमगार्ड की पिटाई कर दी। महिला गृह रक्षक राधा कुमारी और मीना कुमारी को हाथ और माथे पर चोंट लगी है।

सूचना के बाद अमलो साइडिंग के सुरक्षा पदाधिकारी ने घायल गृह रक्षकों को लेकर बेरमो थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कोयला चोरी में शामिल महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद घायल महिला गृह रक्षको को अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड निरीक्षक सचित दास ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो को जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना की जानकारी सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूइके को भी दी गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *