Advertisement

चंद्रशेखर के राकोमयू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें यूनियन का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कथारा कोलियरी के मजदूर नेता चंद्रशेखर प्रसाद को बनाया गया।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने चंद्रशेखर को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रसाद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के समाजसेवियों, कामगारों तथा उनके जानने वालों में हर्ष देखा जा रहा है।

इसे लेकर 4 अगस्त को कथारा चार नंबर स्थित आवासीय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित दर्जनों गण्यमान्य जनों ने उन्हें माला पहनकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रंजीत सिंह, सुजीत मिश्रा, बिरजा, संतोष सिन्हा, देवाशीष आस, अमनदीप सिंह, विजय नायक, भीखम, बिंदेश्वरी, लक्की सिंह, अर्जुन चौहान, मुकेश गिरी, प्रमोद यादव, संतोष राम गौड़, पंच राम, अर्जुन करमाली, धनेश्वर यादव सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *