Advertisement

बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हाल के महीनो में झारखंड की राजधानी रांची में बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की गयी। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की। बैठक में शहर की बिगड़ी विधि व्यवस्था और झारखंड में व्यापारियों के साथ लगातार हो रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की गई।

प्रेस क्लब रांची में 19 अप्रैल को आयोजित फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी। साथ हीं शहर की विधि व्यवस्था के साथ झारखंड में आए दिन व्यापारियों के साथ हो रहे अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

जानकारी देते हुए फेडरेशन ऑफ ऑल संगठन के अध्यक्ष दीपेश निराला ने बताया कि आगामी बैठक 24 अप्रैल को संध्या 4 बजे से रांची के पंडरा स्थित होटल स्टार लोटस में निश्चित हुआ है, जिसका व्यवस्था सदस्य सुमित कुमार को दी गई है। बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी व् उमाशंकर सिंह, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *