रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में सिटी पार्क अखाड़ा बोकारो में एकदिवसीय फेडरेशन कप जिला स्तरीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में लगभग 30 पहलवानों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि इस चयन प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित पहलवान 17 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक मृत्युंजय नाथ चौधरी सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply