गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर वैशाली जिला के हद में कटहरा ओपी क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव स्थित टावर चौक पर आर के ज्वेलर्स एण्ड बर्तन भंडार में एक बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने 13 अक्टूबर को हथियार के बल पर नगदी आठ हजार पांच सौ रूपये समेत तीन लाख रुपये का आभूषण लुट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी महुआ, कटहरा थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर घटना की छानबीन में लग गए। ग्रामीणों के मुताबिक 13 अक्टूबर के दिन के लगभग 2 बजे फुलार से खाजेचांद छपड़ा जाने वाले मार्ग में सेहान से फुलार की ओर एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने करहटिया बुजुर्ग टावर चौक से आगे बढ़कर बाइक घुमा लिया और सीधे आर के ज्वेलर्स एण्ड बर्तन भंडार में पहुंचा।
जहाँ पूर्व से स्थानीय दो महिला दुकानदार विक्की उर्फ राजा कुमार से आभूषण की खरीदारी कर रही थी। बताया जाता है कि दुकान में पहुंचते ही अपराधियों ने दुकान में बैठी महिला की मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार विक्की उर्फ राजा कुमार के मुंह पर हथियार सटाते हुए शादी के लिए लाये गए तीन लाख रुपये का जेवर जो बैग में रखे थे, लेकर चलते बने। दुकानदार कुछ बोलने का प्रयास किया तो जान मारने की धमकी दी।
इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वह महजीदिया हाट से लगभग तीन लाख का आभूषण लेकर 12 बजे दुकान खोला था। स्थानीय दो महिला जेवर ले रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे लुट लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आस पास में लगी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है जैसा पुलिस हर घटना के बाद करती है।
ज्ञात हो कि, पूरे जिले में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। रोज प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। बावजूद इसके आज की घटना से नहीं लगता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय है।
![]()













Leave a Reply