महामंत्री ने गंगा देवी को संयुक्त सचिव का पत्र और बुके देकर किया सम्मानित
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। आरसीएमएस (RCMS) के महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी ने 29 नवंबर को ढोरी एरिया के अमलो एक्सवेशन का दौरा किया। मौके पर उन्होंने संगठन के महिला कामगार गंगा देवी को संयुक्त सचिव का पत्र और बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर यहां आयोजित मजूदर चौपाल में फौजी ने कहा कि बेरमो कोयलांचल के लोग बदलाव चाहते हैं। मजदूर, किसान व आमजन उनकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार परस्त श्रमिक नेता के कारण कोयला उद्योग के श्रमिकों का काफी नुकसान हुआ है।
प्रबंधन की दलाली करने के आदि ऐसे नेताओं के कारण श्रमिको को कई सुविधाओं से महरूम रहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह श्रमिक हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। श्रमिकों के वेतन, आवास सहित अन्य सुविधा मिले इसके लिए प्रयासरत हैं, जबकि बेरमो के कुछ नेता प्रबंधन की दलाली करते हैं। वे अपना हित साधन करते हैं और मजदूरों को हानि पहुंचाते हैं।
फौजी ने कहा कि अब बेरमो में वे पुरा समय देंगे और श्रमिक हित का कार्य करेंगे। समस्याओं का भी उनके द्वारा निदान होगा। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। महामंत्री सिंह ने गंगा देवी को ढोरी एरिया का संयुक्त सचिव का पत्र और बुके देकर सम्मानित किया। महिला कर्मियों ने महामंत्री फौजी के समक्ष समस्या को रखी।
सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीओ अरविंद शर्मा (PO Arwind Sharma) से बात कर ऑन द स्पॉट समाधान कराया। मौके पर सीसीएल रीजनल सचिव अर्जुन नोनिया, क्षेत्रीय सचिव छोटेलाल शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदन कुमार तिवार्था, अख्तर अंसारी, मंगल नोनिया, विनोद बिहारी महतो, प्रवीण कुमार, अल्फ्रेड मंडल, धनपत महतो, राम लाल बीपी, हरेंद्र कुमार महतो, रंजीत रॉय, नारायण महतो, राजू नायक, धर्म सिंह, श्यामलाल, कालू रेड्डी, राजेन्द्र नोनिया आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply