Advertisement

पिता ने पुलिस से लगायी लापता पुत्री की तलाश की गुहार

पांच दिन से गायब है छात्रा और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। पिछले पांच दिन से एक पिता अपनी लापता पुत्री की तलाश में दिन रात एक कर दिया है। उसने पुलिस में तहरीर भी दी है, बावजूद इसके पुलिस उसकी पुत्री को अबतक तलाश करने में नाकाम रही है।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हद में कर्पूरीग्राम पातेपुर की एक बेटी जो बीते 27 जून को दरभंगा स्थित सीएम आर्ट कॉलेज पढ़ने निकली थी। 5 दिन बीत गया है और अभी तक लापता है। परिजनों द्वारा नगर थाना दरभंगा में एफआईआर दर्ज कराने के बाबजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यह चिंताजनक है।

महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने इस बावत 2 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गायब छात्रा के परिजनों के बयान का हवाला देते हुए कहा कि 5 दिन पहले घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा दरभंगा तो पहुंची, लेकिन उसके बाद उसका पता नहीं चला। उसका फोन ऑफ है। छात्रा का कोई अता-पता नहीं है।

महिला नेत्री ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा 28 जून को दरभंगा नगर थाना में प्राथमिकी क्रमांक-121/25 धारा 137 (2), 140(3) बीएनएस के तहत दर्ज भी कराया गया, बावजूद इसके उक्त मामले में पुलिस की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है जो चिंताजनक है। ऐपवा नेत्री सिंह ने पुलिस से जल्द गायब छात्रा का पता लगाने की मांग की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *