Advertisement

डॉ बाबा साहेब आंबेडकर कॉलेज में फैशन शो संपन्न

अमान कांबले और रेशमा अंसारी ने मारी बाजी

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। चेंबूर के डॉ बाबा साहेब आंबेडकर कॉलेज में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसे और आकर्षक बनाने के लिए छात्र एवं छात्राओं ने फैशन शो के साथ साड़ी दिवस भी मनाया। इसके लिए कॉलेज के प्रोफेसर विनोद गाडे, प्रो शैलेंद्र धांडोड़े, प्रो़ शीतल निकुंभ, प्रो निशा, प्रो मेघा शार्मा आदि ने छात्र व छात्राओं को फैशन शो का बेहत प्रशिक्षण देकर कॉलेज के मंच पर पेश किया।

चेंबूर के पी एल लोखंडे मार्ग पर स्थित अंबेडकर कॉलेज में वार्षिक उत्सव के मौके पर फैशन शो में करीब 18 जोड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं इस आयोजन में कॉल की लगभग सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक साड़ी पहन कर उत्सव का महत्व बढ़ाया।

छात्राओं में प्रियांका वांखेड़े, प्रीति वांखेड़े, लंदनी लोकरे, प्रज्ञा कदम, विविशा सालुंखे, और स्नेहा बालेराव आदि शामिल थी। वहीं छात्रों में आशीष सिरसाठ, वैभव कांबले, शहनवाज हाशमी, बलवंत वागमारे, इम्तीयाज शेख, सचिन भारती और अदनान अहमद शामिल थे।

लेकिन इनमें छात्रों में अमान कांबले और रेशमा अंसारी ने मिस और मिस्टर का खिताब जीता। विजेता छात्रों को स्कूल प्रबंधन कि ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रों के साथ उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *