Advertisement

शहीद किसानों को मुआवजा देने को लेकर किसानों ने निकाला ट्रेक्टर मार्च

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, बिजली विधेयक वापस लेने, युपी के शहीद किसानों को मुआवजा देने, किसानों को कुचलने वाले केंद्रीय मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने, किसानों का लोन माफ करने आदि मांग को लेकर समस्तीपुर में ट्रेक्टर जुलूस निकाला गया।

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखिल भारतीय किसान महासभा, बिहार राज्य किसान सभा, बिहार राज्य किसान कौंसिल के बैनर तले समस्तीपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान से ट्रेक्टर जुलूस निकाला गया। जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ओभर ब्रीज चौराहा होते हुए जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन के बाद सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार सुनील ने किया। सभा को विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, किसान महासभा के ललन कुमार, किसान कौंसिल के सत्यनारायण सिंह, बिहार राज्य किसान सभा के प्रेमनाथ मिश्र आदि ने संबोधित किया।

मौके पर भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, माकपा के रघुनाथ राय, मनोज गुप्ता, भाकपा के शत्रुधन राय आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण भाकपा के सुरेंद्र कुमार मुन्ना ने प्रस्तुत किया। सभा के अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित स्मार-पत्र मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को दिया गया।

इस अवसर पर बिहार राज्य किसान कौंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार ने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, दिल्ली किसान आंदोलन के शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा देने, बिजली विधेयक वापस लेने, लखिमपुर खीरी में किसानों को कुचलने वाले भाजपा के मंत्री अजय मिश्र टोनी को बर्खास्त करने, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने आदि की मांग की अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *