Advertisement

किसान के बेटा ने एमटेक में पायी शानदार सफलता

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगेादर प्रखंड के हद में अखैना गाँव के किसान के पुत्र कृष्णदेव कुमार ने झारखंड (Jharkhand) तकनीकी विश्वविद्यालय में एम टेक में नामांकन हेतू आयोजित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया है।

कृष्णदेव कुमार पिता डेगलाल महतो माता कौशल्या देवी के सपुत्र है। उनके पिता वर्तमान समय में वार्ड सदस्य के रूप में समाज की सेवा कर रहे है।

जानकारी के अनुसार कृष्णदेव शुरूआत से ही मेधावी छात्र रहा है। उनके चाचा थानु महतो का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसकी बदौलत आज इस मुकाम को हासिल किया। कृष्णदेव ने शुरुआती शिक्षा दीक्षा गांव के ही प्रारंभिक स्कूल में प्राप्त की। उसके परिश्रमी होने के कारण उनके चाचा ने प्राइवेट स्कूल में नामांकन करवाया।

उसकी सफलता से गांव के ही नहीं प्रखंड के लोग भी तारीफ कर रहे है। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों, चाचा एवं सहपाठीयों को दिया। अपनी सफलता पर कृष्ण देव ने कहा की आप की पृष्ठभूमि जो भी हो, मुश्किल हालात में भी मेहनत करते रहे। मेहनत का फल मिलता अवश्य है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *