खाद्य कालाबाजारी पर रोक तथा धान बिक्री की मांग को ले 5 को वाम दलों का धरना
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड 26 में अखिल भारतीय किसान महासभा की 3 जनवरी को आयोजित बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया।
निर्धारित मुल्य 266.50 रूपये का यूरिया 4 सौ रूपए में, ₹1350 का डीएपी 19 सौ में कालाबाजारी में बेचे जाने, धान खरीद में टालमटोल एवं मनमानी, बंद पड़े सरकारी नलकूपों को चालू करने एवं पंचायत स्तर पर नलकूप की व्यवस्था करने, मनरेगा को खत्म करने की साज़िश पर रोक लगाने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर 5 जनवरी को ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर वामदलों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रखंड के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
इसे लेकर मोतीपुर में आयोजित बैठक में राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, बिन्दी प्रसाद सिंह, महावीर सिंह, कैलाश सिंह, मोतीलाल सिंह, परमेश्वर सिंह, मकसूदन सिंह आदि किसान मौजूद थे। बैठक में किसानों ने राजद के प्रदेश महासचिव सह एआईवाईएफ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन धारण कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनके निधन को समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
![]()













Leave a Reply