एक क्लिक पर किसान किसी मौजे में स्थित अपने समस्त भूमि का देख सकेंगे रिकॉर्ड
जिलाधिकारी ने की सोनपुर में पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के बाकरपुर एवं भरपुरा में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। यह कार्य कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के आपसी समन्वय से किया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक किसान की एक यूनिक आईडी बनाकर इसे आधार के साथ लिंक किया जा रहा है। अभी तक 149 किसानों का आईडी जेनरेट किया गया है। किसी भी एक मौजे में उस किसान की सारी जमीन की विवरणी को उसके यूनिक आईडी के साथ अटैच किया जा रहा है। इसके माध्यम से कोई भी किसान किसी एक मौजे में अपनी सभी जमीन की विवरणी एक क्लिक पर देख सकेंगा। अभी तक 149 किसानों की आईडी जेनरेट हो चुकी है।
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 12 मार्च को सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में इस पायलट प्रोजेक्ट के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि किसानों की यूनिक आईडी बनाकर उसका ई-केवाईसी कृषि विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। कहा कि राजस्व विभाग के सहयोग से उस किसान के नाम की एक मौजे में स्थित सभी जमीन को उक्त किसान की आईडी के साथ टैग किया जा रहा है।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को इसका नियमित रूप से पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर आशीष कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता रश्मि कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सोनपुर, राजस्व अधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply