प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जैनामोड़ चौक पर स्थानीय एक किसान ने पैक्स केंद्र (Pax Center) से परेशान होकर 22 जनवरी को धान में आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के जैनामोड़ चौक में शिबूटांड कुंडौरी के किसान कन्हाई प्रसाद महतो ने लगभग 35 क्विंटल धान को जैनामोड़ के तिलका मांझी चौक पर रखकर पेट्रोल छिड़ककर धान मे आग लगाने का प्रयास किया।
साथ हीं खुद आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस (Police) ने मौके पर पहुंच कर किसान के हाथ से पेट्रोल का डब्बा छीन कर समझा-बुझाकर मामला को शांत करवाने का प्रयास किया।
इस संबंध में किसान ने बताया कि पैक्स केंद्र द्वारा लगातार सिर्फ टालमटोल करने का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण वह परेशान होकर धान में आग लगाने का कार्य कर रहा था। उसने बताया कि वह काफी कर्ज में दबा हुआ है। जिन लोगों से पैसा लिया है वह लगातार अपने पैसे की मांग कर रहे हैं।
पैक्स में भी धान बेचने का प्रयास कर चुका, पर पैक्स वाले सिर्फ टालमटोल कर रहे हैं। उसने कहा कि आज गायछन्दा पैक्स में बात हुई कहा कि धान लेकर आओ। जब मैं धान लेकर गया तो पैक्स अध्यक्ष हरिनारायण दास ने कहा कि धान में नमी और कालापन आ गया है। जिस कारण से धान नहीं ले सकता हूं।
मेरे धान को वापस कर दिया गया। गायछन्दा पैक्स अध्यक्ष हरिनारायण दास ने कहा कि शिबूटांड कुंडौरी के किसान कन्हाई प्रसाद महतो का एक किलो 390 ग्राम धान जमा है।
जो धान वह लेकर आए उसमें नमी आ गई थी, पर धान को सुखाकर एवं साफ-सुथरा करके लाने को कहा गया है। लेकिन वह नहीं मान रहा था। वहां भी आग लगाने का प्रयास कर रहा था।
![]()












Leave a Reply