Advertisement

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कृषक मित्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के कृषक मित्र अपनी मांगों को लेकर 30 मई से हड़ताल पर चले गए।

इस संबंध में कृषक मित्रों ने बताया कि सरकार द्वारा हमेशा उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा। कहा कि हमलोगों के प्रति हमेशा सरकार की सोच सही नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें हड़ताल में जाना पड़ रहा है। कहा गया कि जब तक हम कृषक मित्रों की मांग नहीं पूरी होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

ज्ञात हो कि कसमार प्रखंड में किसानों के हित में कृषक मित्र का अहम भूमिका रही है। कसमार के कृषि पदाधिकारी को 30 मई को हड़ताल पर चले जाने की सूचना आवेदन देकर किया गया। इस मौके पर कसमार प्रखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन, कालीचरण प्रखंड सचिव के अलावे कृषक मित्र शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *