Advertisement

प्रखंड मुख्यालय सभागार में कृषक मित्रों की बैठक संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में 8 अगस्त को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार की अध्यक्षता में कृषक मित्रों की एक बैठक हुई। जिसका संचालन बीटीएम अनिकेत कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुमार ने कृषक मित्रों से कहा की सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र के किसानों को वैकल्पिक खेती करने का सुझाव दें। सरकार से जैसे ही आदेश प्राप्त होगा आप सबों को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिला सुखाड़ घोषित हो गया है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के लिए किसानों को प्रज्ञा केंद्र में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा, जहां आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं जमीन का रसीद देना होगा। रसीद नहीं रहने पर अंचल से भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र बना कर देना होगा। सभी कृषक मित्र युद्ध स्तर पर इस कार्य में जुट जाएं और किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेश राम, विश्वनाथ महतो, अमूल्य चंद्र पांडेय, पार्वती देवी, मंजू कुमारी, पुनम कुमारी, रीता कुमारी, घनश्याम महतो, लाटो साव, जगदीश शर्मा, महेश यादव, ताज अंसारी, बसंत नायक, विजय कुमार राय, मानस कुमार राय, दयाल महतो, भैरव यादव, विक्रम पटेल आदि कृषक मित्र उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *