Advertisement

किसानों की आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए किसान बिल-अमरदीप

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश (Jharkhand pradesh) अध्यक्ष अमरदीप यादव (Amardeep yadav) क दिवसीय प्रवास के दौरान बीते 8 दिसंबर को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बगोदर प्रवास के क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इन दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो कृत्रिम मुद्दा बनाया जा रहा है। किसान बिल से किसानों को कोई दिक्कत नहीं है जबकि बिचौलियों को परेशानी बढ गई है। उन्होंने कहा कि स्व राजीव गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कहा था कि केंद्र सरकार 100 रुपये भेजती है तो 16 रुपये लाभुको तक पहुंचता है। यानी उस वक्त भी बिचौलियावाद हावी था। कांग्रेस ने विचौलियावाद को खत्म करने के लिए कभी कोई बिल नही लाया। जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने है तब से हर क्षेत्र को बिचौलियों से मुक्त किया जा रहा है। अब केंद्र सरकार की हर कल्याणकारी योजनाओ का पैसा सीधा लाभुक के बैंक खाते में जा रही है। जैसे पीएम किसान सम्मान निधि का राशि हों, कृषि ऋण हो, पीएम आवास हो या शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि। सब कुछ सीधा लाभुक को मिल रहा है। यादव ने वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की दोहरी नीति हैं दिल्ली में किसानों को आंदोलन के लिए भड़का रही है तो झारखंड में किसानों के लिए खुद शोषक बन गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव ने ही किसानों के धान खरीदी पर रोक लगा रखी है। जिससे राज्य के किसान अपने साल भर के मेहनत से उगाई फ़सल को औने पौने भाव में बिचौलियों के हाथों में बेचने को मजबूर है। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर इसका वैचारिक और ऐतिहासिक स्वभाव रहा है। भाजपा किसानों की आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए किसान बिल लाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *