राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट सभागार में 31 जनवरी को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए डीवीसी के 6 कामगारों को बिदाई दी गयी। यहां सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में उप प्रबंधक यांत्रिक धुर्वा मांझी सहित ज्ञानेश्वर झा, उमाचन्द्र प्रसाद, गिरधारी नायक, आसित कुमार चक्रवर्ती, इंदु भूषण पाठक शामिल थे।
सेवानिवृत हुए सभी कर्मचारियों को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने शॉल ओढाकर एवं उपहार देकर विदाई दी। साथ ही उनके सुखमय जीवन की कामना की। सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के परिवार भी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर, प्रबंधक पार्थ नाथ मुखर्जी, वरीय प्रबंधक एचआर सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वही सेवानिवृत हुए धुर्वा मांझी के समर्थन में मजदूर ने गाजेबाजे के साथ जुलूस भी निकाला।
![]()













Leave a Reply