Advertisement

प्लांट में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त अधिकारी व् कर्मचारी को दी गयी विदाई

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट सभागार में 31 मई को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए पांच अधिकारी व् कर्मचारियों को विदाई दिया गया।

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत अधिकारी महाप्रबंधक (सी.एस) एस भद्र, कार्यालय अधीक्षक गजाली मोईद, चार्जएंड काशीनाथ राम, नर्सिंग सिस्टर शीला एम आर, ऑटोमोबाइल ड्राइवर मंजीत सिंह शामिल है। सेवानिवृतों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि, प्लांट के तकनीकी भवन सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्लांट के वरिष्ठ महाप्रबंधक (एफजीडी) एस एन प्रसाद, महाप्रबंधक (ओएंडएम) एस भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) बी जी होलकर आदि उच्च अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवारजन तथा सहकर्मी भी उपस्थित रहे।

समारोह के सफल आयोजन में मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक अनुराग सिन्हा, कार्यपालक एस के ओझा एवं हिंदी अधिकारी रवि सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *