Advertisement

समारोह आयोजित कर सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया गया विदाई

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट सभागार में एक जून को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए चार कर्मचारियों को बिदाई दिया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत डीवीसी कर्मी कांतराज प्रसाद, टी सैमुअल, बीएमएल सिन्हा एवं शकल देव पासवान सेवानिवृत हुए है। जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने सेवानिवृत सभी कामगारों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ हीं सेवानिवृत सभी कर्मचारियों का जीवन सुखमय गुजरे यह कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारियों के परिवार वाले भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *