Advertisement

बीएंडके के एक अधिकारी व् चार सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एक अधिकारी और चार सेवानिवृत्त कर्मियों को 31 मई को सम्मान समारोह आयोजित कर ऑफिसर्स क्लब मे विदाई दी गई।

समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह ने किया। क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार ने सेवनिवृत्त कर्मियो को शॉल ओढ़ाया और माला पहनाया, साथ हीं प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किये। जीएम ने इनके स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पैसे को सहेजने की सलाह दी। मौके पर जीएम उत्पादन के एस गैवाल, पीओ एस के सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि पंकज महतो, आभाष चंद्र गांगुली, राम निहोरा सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय भोई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *