Advertisement

सेवानिवृत होने पर अनुठे अंदाज में दी गयी नारायण मांझी को विदाई

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के 9 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत नारायण मांझी को सेवानिवृत होने पर बीते 29 सितंबर को ढोल-बाजा के साथ साथी कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय में अद्भुत नजारा देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार बीते 29 सितंबर को ढोरी क्षेत्र के 9 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से विदाई दी गयी। महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा‌ सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया।

इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। लेकिन सेवानिवृत्त तो एक निश्चित समय में होना ही पड़ता है। रणधीर सिंह‌ ने बताया कि नारायण मांझी ने ईमानदारीपूर्वक कार्य करते हुए अनुठे अंदाज से विदाई ली है। कहा कि विदाई भी अपने आप में एक उपलब्थि से कम नहीं है। अब जीवन का शेष समय परिवार के साथ पूरी तरह से बेहतर से बिताएं, यही शुभकामना मेरी ओर से है।

सम्मान सह विदाई समारोह के अवसर पर क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक मानव संसाधन अविनाश सिंहा व तौकीर आलम, यूनियन प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, जितेंद्र दुबे, विनय सिंह, विकास सिंह, महेंद्र सिंह, जवाहरलाल यादव के अलावा राम देश राम, संजय रविदास, शिव‌‌ महतो, संतोष महतो, घंशु रजक, बलराम तिवारी, उमा शंकर पांडेय, विक्की महतो, ओम सिंह, राज चौधरी, जीवन राम, ज्योति कुमारी, अर्जुन सिंह, दीपक कुमार, बिनेश महतो, धीरू गिरि सहित दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *