राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी कामगार संघ के बोकारो थर्मल कार्यालय में 14 जुलाई को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए चार कामगारो को विदाई दिया गया।
यहां डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से सेवानिवृत हुए कामगार लालचंद मांझी, मो. हुसैन, मो. यूसुफ अंसारी एवं पुतुल देवी को उपहार एवं संघ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मण्डल ने बताया कि समारोह में उपस्थित संघ के सभी कार्यकर्ता ने भी अपनी अपनी समस्याओं को बैठक में संघ के समक्ष रखे एवं मजदूरों के समस्याओं के समाधान करवाने का आग्रह संघ के पदाधिकारियों के समक्ष के प्रस्तुत किया। डीवीसी प्रबन्धन के मनमानी एवं भेदभाव पूर्ण रवैया पर भी नाराजगी व्यक्त किया गया।
कहा कि सेवानिवृत हुए सभी कामगार संघ बोकारो थर्मल शाखा के सदस्य थे। कहा कि सेवानिवृत हुए चारों कामगार लगभग 10 वर्षों तक संघ के सक्रिय सदस्य के रूप में योगदान दिए है। बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत हुए चारों कामगार हम सबों के अभिभावक तुल्य है। सेवानिवृत होने के बाद भी ये संघ से अभिभावक के रूप में जुड़े रहेंगे।
वही सेवानिवृत हुए चारों कामगारों ने भी अपने सभी सहयोगी कर्मचारियों को साधुवाद देते हुए अपने अनुभवो को साझा किए। इस अवसर पर भरत सिंह, रवि कुमार गोस्वामी, सुकेश प्रजापति, जाहिद रोहुल्ला, अजय चौधरी, गोविंद रजवार, बिजय प्रसाद, सीबी जायसवाल, गोविंद रजवार, गंगा यादव, टीकू, सुभान सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply