राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी कामगार संघ कार्यालय में 17 मार्च को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए चार कामगारो को विदाई दिया गया। यहां डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से सेवानिवृत हुए कामगार कालीचरण प्रसाद, उमेश कुमार, बबन प्रसाद एवं प्रयाग गोप को उपहार एवं संघ का मोमेंटो देकर सभी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी एवं शाखा सचिव रूपायन मण्डल ने बताया कि समारोह में उपस्थित संघ के सभी कार्यकर्ता ने भी अपनी अपनी समस्याओं को संघ के समक्ष रखे एवं संघ को और मजबूत करने पर विचार विमर्श किए। डीवीसी प्रबंधन के मनमानी रवैया पर भी नाराजगी व्यक्त किया गया। सेवानिवृत हुए सभी कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा के सदस्य थे। कहे कि सेवानिवृत हुए चारों कामगार लगभग 10 वर्षों तक संघ के सक्रिय सदस्य के रूप में योगदान दिए है।
उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा गया कि सेवानिवृत हुए चारों कामगार हम सबों के अभिभावक तुल्य है। सेवानिवृत होने के बाद भी ये संघ से अभिभावक के रूप में जुड़े रहेंगे। वही सेवानिवृत हुए चारों कामगारों ने भी अपने सभी सहयोगी कर्मचारियों को साधुवाद देते हुए अपने अनुभवो को साझा किए।
इस अवसर पर भरत सिंह, सुनील कुमार चौधरी , रवि कुमार गोस्वामी, सुकेश प्रजापति, विकास कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, अजय चौधरी, प्रेमनाथ ठाकुर, संजय सरकार, अर्जुन कुमार, बिजय प्रसाद, सीबी जायसवाल, अमृत कश्यप, संतोष तिवारी, रमेश कुमार, रंजन मिश्रा, शिव मोहन गुप्ता, शमशेर खान, अनिल भगत, सुब्रतो पाल सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply