Advertisement

बोकारो थर्मल प्लांट में सेवानिवृत महाप्रबंधक सहित 10 कामगारों को दी गयी विदाई

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट सम्मेलन कक्ष में 31 जनवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत हुए डीवीसी बोकारो थर्मल के अधिकारी व कामगारों को विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक एफजीडी सूर्य नारायण प्रसाद, प्रबंधक रसायन विभाग विनय कुमार वर्मा सहित राजदेव सिंह, एजाज रसूल, कालीचरण प्रसाद, बिरेंद्र गिरि, विजय शंकर झा, अरुण कुमार शुक्ला, बबन प्रसाद एवं सतीश कुमार (कुल 10 अधिकारी व् कामगार) सेवानिवृत हुए, जिन्हें गुलदस्ता एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं उनके बाकी बचे जीवन सुखमय व्यतीत होने की कामना की गयी।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं उनके योगदान की सराहना की। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा काल के दौरान उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को बताया। उन्होंने उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक मृत्युंजय प्रसाद, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) बी. जी. होलकर, प्रबंधक मानव संसाधन (एचआर) सुनील कुमार, भू-सम्पदा पदाधिकारी अविनाश कुमार, अनुराग सिन्हा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक हिंदी अधिकारी रवि कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर दर्जनों डीवीसी कामगार सहित यूनियन प्रतिनिधि के. के. तिवारी, रूपायण मण्डल, रामलाल पासवान, शाहिद अकरम, रवि गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *