Advertisement

बीएंडके जीएम कार्यालय में दो सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय में 31 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय अंतर्गत स्थापना विभाग यूनिट में कार्यरत दया राम और मेघवाल को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार कार्यालय के बड़ा बाबू दया राम और वरीय लिपिक नेवालाल महतो को अधिकारियों तथा सहकर्मीयों द्वारा फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने दोनों सेवानिवृत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ की कामना की।

इस दौरान मौके पर उपस्थित एसओपी राजीव कुमार ने कहा कि लगभग 35 वर्षों तक दया राम बड़ा बाबू और नेवालाल ने 34 वर्षो तक ड्यूटी करने के बाद वरीय लिपिक के पद से सेवानिवृत हुए। वे दोनो हमेशा इस कार्यालय के कर्मियों के सुख-दु:ख में एक साथ खड़ा रहते थे।

मौके पर कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह व राजीव रंजन टुडू, सहायक कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा सहित पुष्पांजलि तिवारी, रविंद्र कुमार सिंह, खिरोघर रजवार, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, शशि कुमार, सुनील कुमार, एस माला कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *