Advertisement

महाप्रबंधक कार्यालय में छह सेवानिवृत कर्मी को दी गई विदाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में 31 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में छह सेवानिवृत्त कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। यहां क्षेत्र के जीएम एम के अग्रवाल ने सभी को माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जीएम अग्रवाल ने कहा कि सभी ने विपरीत परिस्थितियों में कंपनी के लिए कार्य किया है। अनुभव को प्राप्‍त करते हुए आज कंपनी से सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके कार्यानुभवों एवं विचारों से हम सभी प्रेरणा लेते हुए कंपनी को आगे बढाएंगे। जीएम ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद आप सभी अपने आप को किसी अच्‍छे काम में व्‍यस्‍त रखें।

आपके योगदान एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठता के लिए सीसीएल कृतज्ञ है। उन्‍होंने जीवन की दूसरी पाली के लिए शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप जहां भी रहे स्‍वस्‍थ्‍य एवं प्रसन्‍न रहें।

कार्यक्रम का संचालन एसओपी प्रतुल कुमार ने किया। मौके पर एसओएक्स आर के सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि कुंज बिहारी प्रसाद, राजू भूखिया, विकास सिंह, बैजनाथ महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *