एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में 31 जनवरी को भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनवरी, माह में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार इस अवसर पर सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके अपने क्षेत्रीय मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। कहा गया कि 31 जनवरी को सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।
बताया जाता है कि विदाई समारोह के अवसर पर सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ एवं स्मृतियाँ साझा की।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में महाप्रबंधक प्रबंधकीय सेवा अजीत सिंह, महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक रमेश कुमार आरएंडडी विभाग, महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक ओम प्रकाश प्रसाद, ईएंडएम विभाग, गांधीनगर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बासुदेव रजक, सहायक अभियंता (ईएक्ससीवी) अरुण कुमार सिंह, निदेशक (टी), पीएंडपी सेक्शन, धर्मेंद्र प्रसाद मुख्य फार्मासिस्ट-A1, जीएनएच ओएस (एआई) सुरक्षा नवीन कुमार झा, यूडीसी मेडिकल रीना दत्ता, डीईओ जीएनएच मंजुला सिंह, रिगमैन भूविज्ञान कृष्णा चरण बैठा, मुख्य सुरक्षा गार्ड अमल देव राय, वरिष्ठ डुप्लीकेटर ऑपरेटर मुख्यालय कैश सनिता राम, ऑफसेट प्लेटमेकर जीएनएच जयधन तुरी, हेड पिउन मुख्यालय कैश रामाश्रय एवं कैट-वन सामान्य प्रशासन शाखा कर्मी सुरेश टोप्पो शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी एवं संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित थे।
सम्मान सह विदाई समारोह के अवसर पर सीएमडी एन. के. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि आप सभी ने अपने सेवाकाल को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति आपका योगदान और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज और जनहित के कार्यों में करें। साथ ही, जीवन के अगले चरण में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन व्यतीत करें।
समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
![]()













Leave a Reply