Advertisement

सेवानिवृत बेरमो थाना के अवर निरीक्षक अरुण कुमार दुबे को दी गयी विदाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना में एक फरवरी को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अरुण कुमार दुबे के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी।

ज्ञात हो कि बेरमो थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार दुबे वर्ष 1988 में आरक्षी के पद पर बिहार के नालंदा जिला में नियुक्त हुए थे। अपने बेहतर एवं सराहनीय सेवा के साथ पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पहुंचे और बीते 31 जनवरी को बेरमो थाना से सेवानिवृत्ति हो गए है। बेरमो थाना में उनका कार्यकाल सराहनीय और उच्च कोटि का रहा है।

बेरमो थाना में दुबे का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर सह बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, अरुण कुमार सहित उनके सहकर्मी साथियो ने दूबे को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *