Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में सेवानिवृत्त आचार्या को दी गई विदाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त वरिष्ठ आचार्या पुष्पा सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय, संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्र एवं स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंद्रावती मिश्रा द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात सेवानिवृत अध्यापिका पुष्पा सिन्हा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने पुरस्कार व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने कहा कि पुष्पा सिन्हा की कमी हमेशा विद्यालय परिवार को खलेगी। साथ ही अतिथियों ने भावभीनी शब्दों में अपने अपने विचार व्यक्त कर सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापिका का आभार जताया।

वक्ताओ ने कहा कि पुष्पा सिन्हा ने विद्यालय में 29 वर्षों तक सेवा दी है। सभी ने सिन्हा की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में हमेशा अपने परिवार जैसा एहसास हुआ। अब मेरे नए जीवन की नई पारी की शुरुआत हो रही है। कभी भी विद्यालयों को किसी तरह की जरूरत होगी मैं हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहूंगी।

इस अवसर पर विदाई गीत के माध्यम से विदाई समारोह को संपन्न किया गया। अंत में सभी ने एक साथ सामूहिक भोजन किया। मौके पर कुमार गौरव, संजू ठाकुर, प्रियंका कुमारी, शैलबाला कुमारी, अनिल चंद्र झा, प्रदीप कुमार महतो, पूनम महतो, अनुपमा झा, ललिता कुमारी, विभा सिंह, पूजा दुबे, राजेंद्र पांडेय, नीलू साहू, बंधन कुमारी, शिवपूजन सोनी, उज्जवल कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *