Advertisement

निवर्तमान सीओ को दी गई विदाई, पदोन्नत हो बने रांची के भू-अर्जन पदाधिकारी

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में 30 सितंबर को निवर्तमान सीओ सुनील चंद्रा को विदाई दी गई।

अंचल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य रूप से नोवामुंडी अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडो, प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा सहित समारोह में 20 सूत्री अध्यक्ष मंजीत प्रधान उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष मंजीत प्रधान ने कहा की 2 साल पूर्व देश में कोरोना महामारी आने के कारण अंचलाधिकारी द्वारा नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया था। और भी कई विकास से जुड़े हुए काम को इनके कार्यकाल में किया गया और वादा भी पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि आपकी कमी हम सबको खलेगी। आप सबके दिलों में हमेशा यादगार बन कर रहेंगे।

निवर्तमान अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा को भू अर्जन पदाधिकारी रांची बनाये जाने के लिए अग्रिम बधाई उपस्थित जनों ने दी। विदाई समारोह के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो ने विदाई ले रहे सुनील चंद्रा को शॉल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री सदस्य सन्यासी राम रवि, राणा बॉस, दानिश, हरप्रीत सिंह, उप प्रमुख अशोक दास, समाजसेवी नौशाद अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *