प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में 6 मार्च को वर्ग दशम के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिये एपियर हुए हैं, को वर्ग नवम के विद्यार्थियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
यहां मुख्य रूप से आमंत्रित विद्यालय के सचिव देवब्रत जयसवाल ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें, तो निश्चय ही हर क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलती है। बशर्ते हौसला बुलंद रखने की जरूरत है।

उन्होंने छात्रों से बुलंदी के साथ बोर्ड परीक्षा देने की नसीहत दी। प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती, शिक्षक राम कपरदार, मास्टर इम्तियाज अंसारी, बंधन मरांडी आदि ने भी दशम के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में पूर्ण रूप से सफलता हासिल करने की आशीष दिए।
इस अवसर पर दोनो वर्ग के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराए। मौके पर आचार्या तिलोचना देवी, कुमारी अनिता, बीना कुमारी, शीला कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीति कुमारी सहित दशम वर्ग के 18 एवं नवम वर्ग के 21 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply