सब को एक दिन सेवानिवृत्त होना है-जयशंकर
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम यूनिट ईएएंडएम विभाग के अंतर्गत सीसीडी में 29 नवंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यहां 30 नंवम्बर को सेवानिवृत होने वाले चालक बिनेश मंडल को साथी कामगारों द्वारा सर्वप्रथम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मौके पर महाप्रबंधक विद्युत सह एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, जनता मजदूर संघ के ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह और बीएडके के क्षत्रिय अध्यक्ष राहुल कुमार आदि ने कहा कि जो जैसा काम कर जाता है, उसको उसी तरह से याद किया जाता है। वक्ताओं द्वारा कहा कि बिनेश मंडल की कृति हमेशा यहां के कामगार साथियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कहा कि यह सौभाग्य है कि मंडल अपने जीवन को बेदाग रखकर सेवानिवृत्त हो रहे है।
वक्ताओं द्वारा कहा गया कि नियम के तहत मंडल सेवानिवृत हुए है, जबकि जब भी उनकी जरूरत हम सभी को होगा हमलोग इन्हे जरुर बुलाएंगे। उज्जवल मुखर्जी ने कहा कि सबको एक दिन सेवानिवृत्त होना है। सेवानिवृत साथी अब जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वे स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और परिवार के साथ मंगलमय जीवन व्यतीत करें।
इस अवसर पर सेवानिवृत होनेवाले कर्मी बिनेश मंडल ने कहा कि व्यक्ति काम और व्यवहार की बदौलत ही ऊंचाई को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग 40 वर्ष तक नौकरी किया। आज वे कटेगरी छह होकर सेवानिवृत हो रहे हैं। इसका उन्हें गर्व है।
मौके पर एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, जनता मजदूर संघ के ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह और बीएंडके के क्षत्रिय अध्यक्ष राहुल कुमार सहित मिथुन मंडल, नारायण महतो, महानंद महतो, वीरेंद्र वर्मा, मनोज महतो, तिलक महतो, रामलाल, प्रमिला देवी, रजनी देवी सहित दर्जनों कामगार साथियों ने मंडल को शॉल, बैग एवं अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply