Advertisement

कस्तूरबा विद्यालय में 10वीं के 63 छात्राओं को दी गयी विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 31 जनवरी को समारोह आयोजित कर कक्षा 10वीं की छात्राओं काे विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के आचार्य एवं दीदीजी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विदाई समारोह के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य कुमार गौरव ने कहा कि ईमानदारी, समय का पालन, परिश्रम व अनुशासन में रहकर हर परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। सभी ने छात्राओ को कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी तथा छात्राओं को अपने अभिभावकों, गुरुजनों, विद्यालय की आशाओं पर खरा उतरने की सीख दी।

संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह ने छात्राओं को एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने संबोधन में इसे विदाई ना मानते हुए बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक सम्मान समारोह कहा।

इस अवसर पर विद्यालय के 63 छात्राओं को विदाई दी गयी। विद्यालय की 10वीं की छात्राओं में रितिका, संजना, आयशा, गरिमा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर गुरुजनों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।

समारोह में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने छात्राओं को सादा जीवन उच्च विचार अपनाने की प्रेरणा दी एवं मेहनत परिश्रम से लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। विद्यालय समिति सदस्य आशुतोष तिवारी, स्टाफ क्वार्टर ढोरी के सचिव सुमित कुमार बंसल, बृज बिहारी पांडेय और टुनटुन तिवारी ने भी बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बहन माही कुमारी ने किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार महतो, राजेंद्र पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, शिवपूजन कुमार, दीपक कुमार, मंतोष प्रसाद, ह्रषिकेश तिवारी, आचार्या विभा सिंह, वीणा कुमारी, रेशमा ख़ानम, प्रीति प्रेरणा, बेबी कुमारी, खुशबु कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *