Advertisement

सीसीएल ढोरी व बीएंडके के 19 कर्मी को सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई‌

स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी तथा बीएंडके एरिया से जून माह में 19 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये, जिन्हें 30 जून को अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गयी। साथ हीं बीते 16 जून से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया।

मौके पर जीएम व यूनियन नेताओं ने सेवानिवृत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, मोमेंटो, उपहार व शॉल आदि देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 6 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी। समारोह में जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्त कामगारों ने अपने जीवन के कीमती समय देकर सीसीएल के उत्पादन में अहम भूमिका निभायी है। शेष जिंदगी हंसी-खुशी के साथ अपने परिवार के बीच बितायें।

अपनी जिंदगी की गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें। कहा कि काम के दौरान नये कामगारों को वरीय साथी के साथ बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे वे कंपनी के उत्पादन में इस्तेमाल करेंगे। मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश सिंह, अभिषेक सिन्हा, सीताराम उइके, तौकीर आलम, यूनियन नेता आर उनेश, गोवर्धन रविदास, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो आदि मौजूद थे।

इधर, सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में क्षेत्र के 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को समारोह में ‌प्रभारी जीएम ‌के एस गैवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। लेकिन नौकरी करने वाले हर किसी को एक दिन सेवा से मुक्त होना है। सेवानिवृत्त कर्मियों के आगे का जीवन खुशी के साथ बीते, यही कामना है। संचालन प्रबंधक मानव संसाधन पीएन सिंह ने किया।

मौके पर सहायक प्रबंधक मानव संसाधन प्रेक्षा मिश्रा, सीएसआर अघिकारी संजीत कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय भोई, पंकज महतो, राम निहोरा सिंह आदि मौजूद थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार ऑफिसर क्लब कथारा में सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के सात सेवानिवृत कर्मियों को विदाई दी गयी। मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित क्षेत्र के अधिकारी, ट्रेड यूनियन नेतागण तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *