Advertisement

ढोरी में 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

सभी ने इमानदारी पूर्वक कंपनी हित मे कार्य किया-एम के अग्रवाल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 28 फरवरी को सम्मान- समारोह आयोजित कर 16 सेवानिवृत कर्मी को भावभीनी विदाई दिया गया। उन्हें माला पहना कर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जीएम एम के अग्रवाल ने उनके बेहतर भविष्य की कामना किया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपनी दूसरी पारी अपने परिवार के साथ जीयें और स्वास्थ्य रहें।

उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत होने वाले कंपनी के हित में कार्य इमानदारी पूर्वक कार्य किया है। मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह व ए के मिश्रा, सहायक प्रबंधक तौकीर आलम सहित कई यूनियन नेता मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *