Advertisement

बीएंडके क्षेत्र मे सेवानिवृत्त 13 कर्मी व् एक अधिकारी को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 29 नवंबर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 13 कर्मचारी और एक अधिकारी को महाप्रबंधक व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीएंडके जीएम एस के झा ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियो की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए। मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, यूनियन प्रतिनिधि डी पी मौर्या, अभाष चंद्र गांगुली, सुशील सिंह, पंकज महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *