Advertisement

आरसीएमयू द्वारा कथारा के पूर्व पीओ का विदाई सह सम्मान समारोह

कोल इंडिया परिवार का सदस्य होना गौरव के बात-दुर्गेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर में बीते 31 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कथारा कोलियरी के पूर्व परियोजना पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के कथारा चार नंबर स्थित आवासीय कार्यालय में देर संध्या कथारा कोलियरी के पूर्व पीओ दुर्गेश कुमार सिन्हा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा संचालन विजय यादव ने किया। बैठक में सेवानिवृत पूर्व पीओ के अलावा सीसीएल कर्मी विशेश्वर महतो एवं शिवदत्त नोनिया उपस्थित थे।

विदाई समारोह में आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए पुर्व पीओ सिन्हा के जीवन बेहतर और सुखद होने की कामना की तथा कहा कि कथारा कोलियरी आपके योगदान को कभी भुल नहीं सकता। पूर्व पीओ दुर्गेश कुमार सिन्हा ने भावुक होते हुए कहा कि इस विदाई समारोह को वे जीवन भर नहीं भूल सकते है। कहा कि कथारा वासियो को जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा उनके साथ खड़ा मिलूंगा।

मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, वेदव्यास चौबे, सी एस प्रसाद, एन एन मिश्रा, शिवपूजन सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमलकांत सिंह, रंजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, मो. कलीम अंसारी, नसीम अख्तर, शमीम अख्तर, अर्जुन चौहान, विजय नायक, अमनदीप सिंह, मो. शमीम, पंचराम, पिंटू राय, सुजीत मिश्रा, महिला नेत्री सुनीता सिंह, सविता सिन्हा सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *