एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारा में 28 फरवरी को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीसीएल कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 23 कामगारों को ससम्मान विदाई दिया गया।
समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार जबकि संचालन सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सूर्य प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने सेवानिवृत्त कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके निरंतर श्रम और समर्पण के बदौलत ही कंपनी आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन भर की कमाई का सही उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं होगी और परिवार व् समाज के साथ सुखद जीवन व्यतीत किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि साठ वर्ष की उम्र के बाद सेवानिवृत्त होने पर जब नियमित कार्य नहीं रहता है तो शारीरिक व मानसिक थकान महसूस हो सकती है, ऐसे में सेवानिवृत्त होने के बाद भी कुछ न कुछ रचनात्मक कार्य करते रहना चाहिए तथा अच्छे कार्यों से जुड़े रहना चाहिए।
मौके पर विभिन्न मजदूर संगठनों के श्रमिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली सेवानिवृत्ति लाभ राशि, जो स्वयं की मेहनत से अर्जित अमूल्य पूंजी है, उसे सोच-समझकर और संजोकर रखना चाहिए। समारोह में कुल 23 सेवानिवृत्त कर्मियों को माला, शॉल, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, धर्मग्रंथ, श्रीफल, पोस्ट मेडिकल सर्टिफिकेट, डिनर सेट, ट्रॉली बैग एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को महाप्रबंधक संजय कुमार, विभागाध्यक्ष माधुरी मडके, क्षेत्र के अधिकारीगण एवं उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
सम्मानित होनेवालों में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना के सर्वाधिक 9 सेवानिवृत कामगार क्रमशः राजू कुमार यादव, रधी महतो, गोहिला, लकी महतो, शामे लाल, रामेश्वर साव, लक्ष्मण तुरी, विकास कुमार सिंह तथा नारायण महतो, स्वांग कोलियरी के 5 सेवानिवृत कामगार क्रमशः छेदी मियां, प्रमोद कुमार, रंजन, बिरजू तथा बैजू राम, महाप्रबंधक कार्यालय के एक सेवानिवृत कर्मी प्रत्युष दास, कथारा कोलियरी के 4 सेवानिवृत कर्मी क्रमशः पुषण ठाकुर, शंभु यादव, नानू महतो तथा पियरो देवी एवं जारंगडीह कोलियरी के 4 सेवानिवृत कर्मी क्रमशः नारायण चौधरी, घनश्याम महतो, श्रवण बाउरी व् परमानंद राम शामिल है।
![]()













Leave a Reply