Advertisement

एसबीआई प्रबंधक के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा बोकारो थर्मल परिसर में बीते 16 जून को शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में 19 जून को विदाई सह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बैंककर्मियों, ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधि, खाताधारकों, स्थानीय जनप्रतिनिधि व् गणमान्य उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। बैंक कर्मियों द्वारा शाखा प्रबंधक को उपहार भेंट कर बेहतर भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की महज एक प्रक्रिया है। उन्होंने बोकारो थर्मल शाखा में बैंक के सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास किया। आगे भी वे अपने सेवा काल में इस तरह का कार्य करते रहेंगे। वहीं नए शाखा प्रबंधक का स्वागत किया गया।

मौके पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो ने कहा कि निवर्तमान शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद का कार्यकाल काफी प्रशंसनीय रहा। वे ग्राहकों अथवा बैंक कर्मियों से मित्रता का भाव रखते थे। समाजसेवी जानकी महतो ने कहा कि बैंक में जो भी समस्या लेकर जो भी आया एक बेटा, भाई बनकर प्रबंधक ने उसे दूर करने का प्रयास किया। कहा कि शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद जनता से आत्मीय जुड़ाव रखने वाले अधिकारी थे। मौके पर बैंककर्मी दुर्गा कुमार, विजय कुमार दास, राकेश कुमार, बबन कुमार, अफजल अंसारी आदि मौजूद थे।

लगातार बारिश से बाजारों में जीवन अस्त-व्यस्त

एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के बाजारों में लगातार हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी पंचायत के जारंगडीह बाजार, कथारा सब्जी बाजार, बोकारो थर्मल आदि सब्जी बाजारों में बीते 18 जून को चांपी, चांदो व खेतको, नारायणपुर, कंजकिरो आदि ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी बेचने वालों की स्थिति लगातार बारिश से अस्त व्यस्त देखा गया। रोजमर्रा के रूप में सब्जी लेने वाले ग्राहक भी बारिश की वजह से काफी कम नज़र आए। बारिश की वजह से 19 जून को बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर तमाम सरकारी, गैर सरकारी एवं मान्यता प्राथमिक और मध्य विद्यालय को बंद देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *