प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कॉलोनी स्थित आफिसर्स क्लब में 6 मार्च को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के एसडीओसीएम से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता असैनिक बी जे सरकार को विदाई दी गई।
इस दौरान विभाग के कर्मचारियों एवं संवेदकों ने सरकार को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। ज्ञात हो कि, सरकार पिछले एक दशक से अघिक दिनो से ढोरी एरिया में सिविल सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वे अपने कार्यकाल के दौरान काफी लोकप्रिय रहे। विदाई समारोह में विभाग के कर्मचारी, संवेदक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सरकार ने कहा कि मैंने नौकरी कई एरिया मे किया, लेकिन ढोरी क्षेत्र के रहिवासियों ने जो प्यार दिया वह कहीं नहीं मिला। यहां के अमन पसंद जनों ने विपत्ति में भी उनका साथ दिया। कार्यों के क्रियान्वयन में सहयोग किया।
उपस्थित संवेदक व गणमान्य जनों ने भी सहायक अभियंता के कार्यों की सराहना की। क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक उज्जवल कुमार सिंह ने कहा कि बीजे सरकार मृदुभाषी एवं तकनीकी रूप से काफी गंभीर थे।
उन्होंने अपने कार्यकाल में संवेदक एवं इंजीनियर के बीच तालमेल बनाकर काम करने का काम किया है। कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह व एएफएम राजीव कुमार ने सेवानिवृत्त सहायक अभियंता के कुशल जीवन की कामना की।
मौके पर परियोजना अभियंता मनोज सिंह व रंजन कुमार, ओवरसीयर किशुन राय सहित संवेदक अनिल सिंह, मुन्ना सिंह, विशाल सिंह, विक्रम पांडेय, सुबोध सिंह, विशाल सिंह, सूरज कुमार आदि दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply