Advertisement

सेवानिवृति पर किया गया अनुमंडल कर्मी का विदाई समारोह आयोजित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में पदस्थापित कार्यालय अधीक्षक उमेश कुमार 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गये।

मालूम हो कि उमेश कुमार इससे पुर्व जिला के हद में बेरमो, कसमार, चंदनक्यारी तथा नवाडीह ब्लॉक में पदस्थापित थे। उसके बाद तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए। उनमें सेवानिवृत्ति के बाद अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारी गण द्वारा 31 दिसंबर को उन्हें विदाई दिया गया।

विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत कर्मी उमेश ने बताया कि यह एक सरकारी प्रक्रिया है, जिसके तहत सेवानिवृत्त होना पर रहा है। मगर उन्हें खुशी है कि अपने सेवा काल से बेदाग होकर विदा हो रहे हैं। विदाई समारोह में उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अनुमंडल कार्यालय के नाजिर संजय कुमार, कुंदन कुमार, सरजू कुमार, ऋषिकेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, राज किशोर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *