Advertisement

सहायक लोक अभियोजक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। व्यवहार न्यायालय बोकारो के तीन सहायक लोक अभियोजक राजीव रंजन सिंह, मनोज कुमार तथा एतवानिल भौरा को पदोन्नत करते हुए अपर लोक अभियोजक बनाया गया है। साथ ही उपरोक्त तीनो को बोकारो से स्थानांतरण करते हुए खरसांवा सरायकेला, रांची एवं चाईबासा कोर्ट भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को न्यायालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने तीनों अपर लोक अभियोजको को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा की नौकरी पेशा में आना जाना लगा रहता है। यह जीवन का एक पड़ाव है। उन्होंने तीनों अपर लोक अभियोजको के उज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश प्रसाद शर्मा, सोमनाथ शेखर, अतुल कुमार, कामदेव पाठक, सम्पूर्ण चंद्र लायक, दिनेश प्रसाद घोषाल, समर तुरी, सुभाष चक्रवर्ती, आलोक कुमार घोषाल, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, मो. हसनैन आलम, वंशिका सहाय, रीना कुमारी, सुमन वर्मा, दीप्ति सिंह, राजश्री, अंकित ओझा, रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, देवनाथ राम, अंजनी चौधरी, जितेंद्र महतो, आदि।

मिथिलेश कुमार, निरोध प्रामाणिक, संजीव ओझा, बिनोद कुमार सिंह, शंकर डे, संजय कुमार प्रसाद, कमल कुमार सिन्हा, बबिता कुमारी, सुनील चांडक, धनजी चौधरी, विभा कुमारी, ज्योति प्रकाश चौधरी, बिभू चट्टोपाध्याय, रामावती कुमारी, विकाश प्रजापति, कौशल किशोर, अखिलेश कुमार, इंद्रनील चटर्जी, राणा प्रताप, विष्णु चरण महाराज, आदि।

अशोक कुमार पांडेय, संदीप पूर्ती, राणा प्रताप शर्मा, हिमांशु शेखर, बिष्णु प्रसाद नायक, प्रीति श्रीवास्तव, कमल कुमार सिन्हा, राकेश ओझा, गोविंद नारायण सिंह, मिथलेश कुमार, अशोक कुमार यादव समेत दर्जनों अधिवक्तागण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *