Advertisement

एएडीओसीएम मे पर्सनल मैनेजर के सेवानिवृति पर विदाई समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) मे 31 अक्टूबर को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्सनल मैनेजर ए के मिश्रा को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मैनेजर मुनीनाथ सिंह ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा की विदाई को जुदाई न समझें। ऐसा पल सभी के जीवन में आता है। सेवानिवृत्ति के बाद अपने जीवन को बेहतर तरीके से जीयें। साथ ही उन्होंने मिश्रा के बेहतर स्वास्थ की भी कामना की।

मौके पर पीई सिविल मनोज साह सहित संतोष मंडल, नंद किशोर प्रसाद, छोटे लाल शर्मा, नुनूचंद महतो, आशीष झा, सौरभ कुमार, सहदेव मंडल, उमा पदो मोदी, मुकेश सिंह, मोहम्मद जुनेद अहमद, देवतानंद राम, दुर्गा मांझी, राजमतिया देवी, संगीता कुमारी, विभा सिंह, चिन्ता देवी, भारो देवी आदि दर्जनो गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *