ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला के हद में बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 31 दिसंबर को कार्यालय प्रमुख याज्ञवल्क्य शर्मा का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर समिति सदस्य उमेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यालय प्रमुख याज्ञवल्क्य शर्मा 24 वर्षों से विद्यालय में अनवरत सेवा दिया है। वे एक कुशल, आदर्श और लोकप्रिय कार्यालय प्रमुख की विशेषताओं को संपूर्णता से समेटे हुए एक अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि जिनकी नियुक्ति होती है, उनकी सेवानिवृत्ति अवश्य होती है। व्यवहारिक जीवन के समान ही उनका आध्यात्मिक जीवन भी सफल सुखद और मंगलमय हो ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।
विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से शर्मा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, मिठाई, कपड़े आदि भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।

यहां उमेश सिन्हा ने कहा कि शर्मा विद्या भारती के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते हुए विषम परिस्थितियों में धैर्य धारण कर अपने कार्य को बखूबी निभाया है। अपनी सेवानिवृत्ति पर उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर टीम भावना से कार्य करें और विद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव सिन्हा, अजीत मिश्रा, नागमणि कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, शिवनंदन कुशवाहा, झूपर महतो, राजीव रंजन, मुकेश सिन्हा, सतीश मिश्रा, सरिता कुमारी, पृथा सिन्हा, हरिशंकर तिवारी, अशोक ओझा समेत समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply