Advertisement

विवेकानंद स्कूल में दशम के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित झारखंड सरकार से स्थापना अनुमति प्राप्त तथा सीसीएल अनुदानित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 6 फरवरी को विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दशम वर्ग के छात्र छात्राओं को विदाई दी गयी।

विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर उक्त विद्यालय के दशम वर्ग के छात्र छात्राओं को वर्ग नवम के छात्र छात्राओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में छात्र तथा छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या अनिता सिंह ने कहा कि बच्चे अपने उज्जवल भविष्य का खयाल करते हुए अपनी पढ़ाई पर पूर्ण रूप से समर्पित रहें और होनेवाली परीक्षा में बढिया परिणाम लाकर विकास के मार्ग पर अपने आप को अग्रसर कर अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम रौशन करें। उनके लिए यही मेरी शुभकामनाएँ हैं।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्या सहित शिक्षक वीरमणि पांडेय, युगल किशोर झा, राम प्रवेश सिंह, साजेश कुमार, शिक्षिका मुक्ता सागर, रीता कुमारी, साजदा खातून, सफाई कर्मी सुनेहा देवी सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *