Advertisement

लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर इंटर महाविद्यालय में विदाई समारोह

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में इंटर महाविद्यालय तेनुघाट में 31 अगस्त को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लेखापाल के पद पर कार्यरत सुरेश पासवान को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार पासवान के सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा शॉल, वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ हीं उनके सुखमय व स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर सिंह ने कहा कि सेवा के दौरान लेखापाल पासवान ने महाविद्यालय द्वारा सौंपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है।

महाविद्यालय परिवार उन्हें हमेशा याद रखेगा। प्रो. गोविंद नायक ने कहा कि निवर्तमान लेखापाल ने अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजग एवं अनुशासित रहे हैं। इनका कार्य व्यवहार अनुकरणीय रहा है।

वहीं निवर्तमान लेखापाल पासवान ने कहा कि महाविद्यालय परिवार द्वारा मुझे जो सम्मान सेवाकाल में तथा अभी दिया गया है, वह आजीवन उनकी यादों में रहेगा। मौके पर प्रो. बबलू कुमार सिंह, प्रो. काजल राय, विशंभर लाल सिंह, निरंजन राम, रमेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *