Advertisement

हरनाद स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के के. एन. प्लस टू हाई स्कूल हरनाद में 30 अप्रैल को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उक्त विद्यालय के सरकारी शिक्षक दीपक कुमार को विदाई दी गयी। वे इस विद्यालय में निर्बाध रूप से 24 बरसों की सेवा उपरांत सेवा निवृत हुए।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में शिक्षको द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बिदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार दत्ता, नन्द किशोर नायक, इरफान उल्लाह, रोहित प्रसाद, उमा कुमारी, शशिभूषण, मनोज कुमार पांडेय, मनोज कुमार महतो, गोपाल शर्मा, प्रयाग महतो, विनोद कुमार, लीलावती, रेनू देवी, सीमा देवी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने कहा के दीपक कुमार महतो मेरे बचपन के गुरु रहे हैं। विशिष्ठ अतिथि घनश्याम महतो, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रमिला देवी, संजोजिका मालती देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *