सीसीएल बीएंडके जीएम बनाये गये संजय कुमार झा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा कई कोयला क्षेत्रो का तबादला किया गया है। इस क्रम में बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार का तबादला मगध संघमित्रा क्षेत्र कर दिया गया है। उनके स्थान पर संजय कुमार झा को यहां का महाप्रबंधक बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय मे जीएम चितरंजन कुमार का ट्रांसफर होने पर क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मियो ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। मौके पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन कन्हैया शंकर गैवाल, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, क्षेत्राधिकारी वित्त ज्ञानेंदु चौबे, क्षेत्राधिकारी सर्वेक्षण कुमार राकेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी विक्रय वी के पांडेय, प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन प्रेक्षा मिश्रा सहित दर्जनों अधिकारी व् कर्मचारी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि कई जीएम को मुख्यालय बुलाया गया है तो कुछ का एरिया बदल दिया गया है। इस संबंध में सीसीएल मुख्यालय के उप प्रबंधक अंकुर गौतम ने कार्यालय आदेश जारी किया है। जिसमें अरगड्डा जीएम संजय कुमार झा बीएंडके के नए जीएम बनाये गये हैं। जबकि बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार का ट्रांसफर जीएम मगध संघमित्रा किया गया है। सीसीएल मुख्यालय जीएम आपरेशन संजीव सिंह को जीएम रजरप्पा, रजरप्पा जीएम कल्याणजी प्रसाद को जीएम हजारीबाग तथा हजारीबाग जीएम सत्यजीत कुमार को अरगड्डा जीएम बनाया गया है।
![]()













Leave a Reply