Advertisement

समारोह आयोजित कर पूर्व एवं वर्तमान उप महाप्रबंधक का किया गया विदाई व् स्वागत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन में 5 जनवरी को समारोह आयोजित कर पूर्व उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा को शॉल ओढ़कर एवं गुलदस्ता देकर विदाई दिया गया।

इस अवसर पर नव पदस्थापित उप महाप्रबंधक पार्थसारथी मुखर्जी को भी शॉल ओढाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। यहां विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति, विस्थापित सहयोग समिति बोकारो थर्मल सहित अन्य कई विस्थापित कमेटी के पदाधिकारी, ग्रामीण रहिवासी सहित भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही विस्थापितो एवं स्थानीय समास्याओं पर विचार विमर्श भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बालेश्वर यादव, भरत यादव, जितेन्द्र यादव, मंजूर आलम, करीम अंसारी, वाजीद हुसैन, नरेश राम महतो, रोशन लाल यादव, श्रवण सिंह, भैरव महतो, फलजीत महतो, सुरेन्द्र घासी, विश्वनाथ महतो, बबली अंसारी, असगर अली, मुबारक अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *