Advertisement

प्रसिद्ध महिला चिकित्सक ने प्रथम मुख्यमंत्री से मिलकर दी नववर्ष की शुभकामना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो फुसरो की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ उषा सिंह ने सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता बाबूलाल मरांडी से भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बेरमो कोयलांचल में किए जा रहे सामाजिक कार्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बेरमो अनुमंडल के नावाडीह, अंगवाली, अमलो में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ गौ सेवा के लिए अंगवाली में गौशाला का निर्माण कराया गया है, जिसे प्रबंधन द्वारा तोड़े जाने पर पुनः अलग स्थान पर गौशाला स्थापित किया गया है।

इसके अलावा हेल्थ कैंप सहित अन्य सामाजिक कार्य से अवगत कराया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से इसमें सहयोग करने की अपेक्षा जाहिर की। इस पर मरांडी ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

भाजपा में शामिल होने का दीया संकेत

पूर्व मुख्यमंत्री से औपचारिक भेंट के बाद समाजसेवी डॉ उषा सिंह ने कहा कि उनकी विचारधारा शुरू से ही भाजपा की विचारधारा से मिलती रही है। इस कारण उन्होंने समाजसेवा के साथ गौ सेवा, गरीबों की सेवा जैसे कार्य करते रहती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में मौका मिले तो भाजपा में विधिवत रूप से शामिल होकर पार्टी से जुड़कर कार्य करेंगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के व्यक्तित्व एवं कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि नववर्ष के स्वागत में 1 जनवरी को अंगवाली में गरीब बच्चों के साथ पिकनिक मनाया जाएगा। इसमें समाज के गणमान्य लोग भी शामिल रहेंगे।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास, भाजपा नेता अभय विश्वकर्मा, लक्ष्मण मिश्रा, रंजन सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, गुप्तेश्वर मिश्रा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *